गुलाब जल का गलत इस्तेमाल बिगाड़ सकता है आपकी स्किन, जानें सही तरीका

गर्मियों में ताजगी के लिए लोग अक्सर चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गलत तरीके से इसका उपयोग करने पर स्किन को नुकसान भी हो सकता है।

धूप में गुलाब जल लगाकर निकलने से चेहरे पर रेडनेस और टैनिंग बढ़ सकती है। इससे स्किन जलने और काली पड़ने की समस्या हो सकती है।

कुछ लोग बार-बार गुलाब जल का स्प्रे करते रहते हैं, जो स्किन के ऑयल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। दिन में सिर्फ एक या दो बार ही इसका उपयोग करना सही माना जाता है।

बाजार में मिलने वाले सस्ते गुलाब जल में केमिकल और प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं।इससे स्किन पर दाने और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

गुलाब जल का सबसे सही समय रात को सोने से पहले होता है। इस समय लगाने से स्किन को रिपेयर होने में मदद मिलती है।

इसे हमेशा साफ चेहरे पर कॉटन की मदद से हल्के हाथों से लगाना चाहिए। यह स्किन को अंदर से ठंडक और ताजगी देता है।

अगर स्किन में जलन या सनबर्न हो तो गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर लगाएं। यह स्किन को ठंडक देता है और निखार बढ़ाता है।