Sarvam AI ने पेश किया नया मॉडल 'बुलबुल'
भारतीय कंपनी ने India AI Impact Summit में Sarvam AI को लॉन्च किया था और अब इस कंपनी ने एक और AI मॉडल 'Bulbul' पेश किया है।
Bulbul एक वॉयस AI मॉडल है, जो टेक्स्ट-टू-स्पीच सिस्टम पर काम करता है। यानी, जो कुछ भी आप लिखेंगे, Bulbul उसे आवाज़ में बदलकर सुना सकता है।
यह मॉडल खासतौर पर भारतीय भाषाओं पर फोकस करता है और हिंदी, हिंग्लिश और अन्य भारतीय भाषाओं को बेहतर तरीके से समझ सकता है।
Bulbul एक चैटबॉट नहीं है। यह ChatGPT या Gemini की तरह सवाल-जवाब नहीं करता, बल्कि इसे खासतौर पर आवाज़ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसका उपयोग मीडिया, एजुकेशन ऐप्स, कॉल सेंटर और लोकल एप्लिकेशंस पर किया जा सकता है, जहां यह भारतीय एक्सेंट में कंटेंट को आवाज़ में बदल सकता है।
अब यह देखना होगा कि Bulbul बाकी मौजूदा AI मॉडल्स से खुद को कैसे अलग साबित करता है।