रोज कोल्ड ड्रिंक पीना कितना नुकसानदायक है?

क्या आप भी रोज कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं? तो ठहर जाइए! क्योंकि इसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है।

कोल्ड ड्रिंक पीने से मोटापा और चर्बी तेजी से बढ़ती है, क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर बहुत अधिक होती है।

इसमें मौजूद कार्बोनिक एसिड और फॉस्फोरिक एसिड दांतों के इनेमल को नाजुक बना देते हैं। रोजाना सेवन करने से दांतों में सड़न और कैविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

रोजाना सेवन करने से पेट में ऐंठन, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि इन ड्रिंक्स में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स पाचन एंजाइम्स को प्रभावित करते हैं।

कोल्ड ड्रिंक पीने की जगह आप अन्य पेय जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, पुदीने का शरबत या जूस का सेवन कर सकते हैं।

कई कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा भी होती है, जिसके अधिक सेवन से नींद की समस्याएं, चिड़चिड़ापन और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए।