सूखी तुलसी का क्या करें?
तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसे घर में रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
और वही तुलसी के सुख जाना अशुभ माना जाता है, और इसे फेकना भी गलत माना जाता है.
तो सवाल उठता है, सूखी तुलसी का क्या करें? आइये जानते है-
सूखी तुलसी की टहनियों को हवन और पूजा में इस्तेमाल करें।
सूखी तुलसी की डंडी को चंदन की तरह घिसकर तिलक या लेप में इस्तेमाल करें।
पूरी तरह सूखी तुलसी को पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित करें।
सूखी तुलसी से माला बनाकर पूजा में इस्तेमाल करें।
तुलसी के पास प्रतिदिन दीपक जलाएं और जल अर्पित करें, जिससे घर में लक्ष्मी का वास बना रहे।