बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं।
Source- @suniel.shetty
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने उसूलों के चलते करीब 40 करोड़ रुपये के तंबाकू और पान मसाले के विज्ञापन को ठुकरा दिया।
Source- @suniel.shetty
सुनील शेट्टी का कहना है कि वह सिर्फ पैसों के लिए ऐसा कोई काम नहीं कर सकते, जिससे समाज और खासकर युवाओं पर गलत असर पड़े।
Source- @suniel.shetty
उन्होंने यह भी बताया कि भले ही उस वक्त पैसों की जरूरत थी, लेकिन अपने बच्चों अहान और अथिया के सामने गलत उदाहरण पेश करना उन्हें मंजूर नहीं था।
Source- @suniel.shetty
उनका मानना है कि किसी हानिकारक प्रोडक्ट का प्रचार करना सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि समाज को दिया गया एक गलत संदेश होता है।
Source- @suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि जब इतने युवा उन्हें फॉलो करते हैं और सम्मान देते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने साबित कर दिया कि स्टारडम से बड़ी होती है सोच और संस्कार।