रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानिए

सर्दियों में कई ऐसी सब्ज़ियां हैं, जिन्हें खाने से आपकी एनर्जी बूस्ट होती है। 

इसमें चुकंदर, आंवला और शकरकंद शामिल हैं। इनमें से एक खास है शकरकंद, जो स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

शकरकंद में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह कब्ज की समस्या को कम करता है और डाइजेशन सुधारता है।

कब खाएं

सुबह के नाश्ते में या शाम के स्नैक में शकरकंद लेना सबसे अच्छा माना जाता है।

विटामिन्स का खजाना

शकरकंद में विटामिन A, B6, C और मैंगनीज मौजूद हैं। विटामिन A आंखों की रोशनी और इम्युनिटी बढ़ाता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

शकरकंद दिमाग को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। याददाश्त बेहतर होती है और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों से सुरक्षा मिलती है।

स्टेबल एनर्जी

शकरकंद के कार्ब्स धीरे-धीरे शरीर में ऊर्जा छोड़ते हैं। ब्लड शुगर अचानक बढ़ता या घटता नहीं, इसलिए यह दिनभर एक्टिव रहने वालों के लिए आदर्श है।

दिल की सुरक्षा

शकरकंद में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये हार्ट हेल्थ को बनाए रखते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं।