क्या एपी ढिल्लों की वजह से अलग हुए तारा-वीर

बॉलीवुड के फेमस कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने ब्रेकअप कर लिया है.

जी हाँ, और इसकी वजह हाल ही में हुआ एपी ढिल्लों का मुंबई कॉन्सर्ट माना जा रहा है।

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा स्टेज सिंगर के काफी क्लोज नजर आई थीं, और सिंगर ने उन्हें किस भी किया था।

उसी वक्त वीर पहाड़िया का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो काफी अपसेट दिख रहे थे।

हालांकि तारा ने बाद में सफाई दी थी कि ये सब 'पेड पीआर' है और वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया है।

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी के कुछ हफ्तों बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

दोनों ने 2025 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं। 

हालांकि आपको बता दें कि, तारा या वीर ने अभी इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है।