महाकुंभ फेम मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रयागराज के महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।  मोनालिसा की पहली फिल्म 'The Diary of Manipur' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं, और इसका कुल बजट 10 करोड़ है। बता दें, यह एक इमोशनल लव स्टोरी है।

फिल्म की कहानी दिल्ली और मणिपुर को जोड़ती है, और इसकी शूटिंग उत्तराखंड, नेपाल और मणिपुर में की गई है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उन्हें पहले हिंदी भी नहीं आती थी।

यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को भी दिखाती है। फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में मोनालिसा का साथ अभिषेक तिवारी ने दिया है। इसके अलावा, मोनालिसा की एक तेलुगु फिल्म 'Life' भी आने वाली है।