दाल में नमक कम करने के लिए ये टिप्स आपकी मदद करेंगे
घर का खाना सभी की पहली पसंद होता है। थोड़ी सी भी कमी स्वाद को बिगाड़ सकती है।
घर की थाली दाल के बिना अधूरी है, लेकिन कभी-कभी इसमें ज्यादा नमक पड़ने से स्वाद खराब हो जाता है।
अगर आपके भी दाल में कभी-कभार नमक ज्यादा हो जाए, तो आप इन टिप्स को फॉलो करके इसे ठीक कर सकते हैं।
सबसे पहला तरीका है आटे की लोई। दाल में डालकर उबालने से आसानी से और जल्दी नमक की मात्रा संतुलित हो जाती है।
कच्चा आलू भी इस समस्या का बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
दही या मलाई डालने से दाल का स्वाद हल्का हो जाता है। यह तरीका खासकर अरहर और मूंग की दाल में प्रभावी है।
नींबू का रस डालने से नमक की तीव्रता कम होती है। खटास स्वाद को संतुलित करती है और दाल में चटपटा स्वाद आता है।
अगर दाल गाढ़ी हो तो इसमें थोड़ा पानी डालकर उबालें। इससे नमक का असर कम होगा और दाल पतली भी हो जाएगी।