होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए अपनाएं ये 10 आसान उपाय

होली के रंगों में मौजूद केमिकल बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

अगर आप बालों को झड़ने से पहले बचाना चाहते हैं तो आपको ये काम अवश्य कर लेना चाहिए।

होली खेलने से एक रात पहले बालों में नारियल, सरसों या बादाम का तेल अच्छी तरह लगाएं। तेल बालों को टूटने से भी बचाता है और रंगों को निकालने में मदद करता है।

होली खेलते समय बालों को खुला न छोड़ें, इससे रंग जल्दी चिपकते हैं और बाल उलझने और टूटने की समस्या बढ़ जाती है।

बाल धोने के बाद कंडीशनर या हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, इससे बालों की नमी वापस आती है।

होली के बाद कुछ दिनों तक हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का उपयोग न करें, क्योंकि इससे बाल और कमजोर हो सकते हैं।