पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गर्मियों में बिना मेहनत के भी पसीना आना सामान्य है, लेकिन इसकी बदबू भीड़ में शर्मिंदगी का कारण बन सकती है।
फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो एक प्राकृतिक एंटी-पर्सपिरेंट की तरह काम करती है और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती।
बेकिंग सोडा पसीने को सोखने और बदबू को खत्म करने में मदद करता है। आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अंडरआर्म्स में लगाएं।
अगर आपकी त्वचा नाजुक है, तो बेकिंग सोडा में पानी की जगह नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल करें।
गुलाबजल को कॉटन से लगाएं या स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें, यह दिन भर हल्की खुशबू बनाए रखता है।
ये घरेलू उपाय पसीने वाले हिस्से में बैक्टीरिया को कम करते हैं, जिससे बदबू जड़ से खत्म होने लगती है।