दिवाली पर इन टिप्स को फॉलो कर रखें अपने पालतू जानवरों का ख्याल
दिवाली का जश्न मनाने के लिए देश भर में पटाखे और आतिशबाजी देखने को मिलती हैं।
लेकिन इस शोर से सबसे ज्यादा परेशानी पेट्स (पालतू जानवरों) को होती है। अगर आप इस शोर से पेट्स को बचाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।
दिवाली के दिन घर की सारी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
दिवाली की शाम को पालतू जानवरों को शांत और आरामदायक कमरे में रखें।
अगर जानवर डर जाएं तो उन्हें डांटें नहीं, बल्कि प्यार से सहलाएं और उनके पास बैठें।
कमरे में हल्की लाइट जलाएं, आरामदायक बिस्तर रखें और उनके खेलने के लिए खिलौने दें।
जानवरों के कमरे में रिलैक्सिंग म्यूजिक बजाएं, इससे वे शांत रहेंगे और पटाखों की आवाज कम लगेगी।