कीड़े वाली गोभी से हैं परेशान? खरीदारी के समय अपनाएं ये आसान टिप्स
अगर आपको सफेद और ताजी गोभी खरीदने में परेशानी होती है तो आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते है:
गोभी खरीदते समय उसका रंग जरूर देखें। दूध जैसी सफेद या हल्की क्रीम रंग की गोभी ही चुनें।
अगर गोभी पर पीले, भूरे या काले धब्बे हैं, तो उसमें कीड़े हो सकते हैं। ऐसी गोभी न लें।
गोभी के फूल आपस में गूंथे हुए और टाइट होने चाहिए। बिखरी हुई गोभी न लें।
ताजी गोभी छूने में सख्त और मजबूत होती है, नरम गोभी बासी हो सकती है।
फूलों की परतों के बीच अगर काली गंदगी दिखे, तो समझ लें कि अंदर छोटे कीड़े हो सकते हैं।
गोभी के पत्तों में छोटे-छोटे छेद दिखाई दें, तो इसका मतलब है कि कीड़े इसे खाना शुरू कर चुके हैं।
अगर गोभी से किसी भी तरह की अजीब या तीखी गंध आ रही है, तो यह अंदर से सड़ चुकी हो सकती है।
अगर गोभी से किसी भी तरह की अजीब या तीखी गंध आ रही है, तो यह अंदर से सड़ चुकी हो सकती है।
ताजी गोभी अपने आकार के हिसाब से हाथ में भारी महसूस होती है, जो उसके रसीले और ताजगी होने की पहचान है।