शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका और विजय
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध गए।
शादी के बाद न्यूलीवेड कपल पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी के अगले ही दिन, शुक्रवार को यह जोड़ी उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई।
मिसेज रश्मिका ने लाल रंग का पारंपरिक सूट पहना था और मांग में सिंदूर के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विजय देवरकोंडा अपने स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में हैंडसम और क्लासी नजर आए।
पैपराजी के सामने दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और जमकर पोज भी दिए।
कपल ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किस देकर मीडिया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल को परफेक्ट जोड़ी मान रहे हैं और उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।