यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में लगा बॉलीवुड और क्रिकेटर्स दिग्गजों का जमवाड़ा

नीता अंबानी ने 5 जनवरी को भारत के विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस आयोजन का नाम 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' दिया गया जिसमें पुरुष, महिला और दिव्यांग महिला की क्रिकेट टीमों को सम्मान दिया गया।

इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की सभी बड़े सितारे शामिल हुए।

भारतीय महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप टीम की कप्तान दीपिका टीसी भी इवेंट में मौजूद रही और उन्हें ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप 2025 से नवाजा गया।

हार्दिक पांडे अपनी लेडी लव माहिका के साथ स्पॉट हुए। कपल ब्लैक कलर से ट्विनिंग करते हुए बेहद शानदार लग रहे थे।

क्रिकेट हस्तियों में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ नजर आएं वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटी सारा के साथ स्पॉट हुए।

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ इवेंट में पहुंचे।

'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' में बिग बी फॉर्मल ड्रेस में दिखे, साथ ही उन्होंने लोगो को हाथ जोड़कर उनका आभार जताया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इंडो वेस्टर्न आउटफिट में दिखी जहां उन्होंने रेड और ब्लैक कलर साड़ी पहनी थी।