वैलेंटाइन डे पर ये स्कैम्स कर सकते हैं आपका अकाउंट खाली
लव बर्ड्स के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है, और प्यार का महीना अब शुरू हो चुका है।
कई लोग अपने प्यार के लिए स्पेशल प्लानिंग भी करते हैं, लेकिन इस समय कई स्कैम्स भी शुरू हो जाते हैं जिनसे हमें बचना चाहिए।
सरप्राइज गिफ्ट के चक्कर में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि यह स्कैम का हिस्सा हो सकता है, और आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
अपने लव वन को गिफ्ट देने के चक्कर में किसी भी अनजानी वेबसाइट से सामान न खरीदें। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
इस समय कई ऐसी वेबसाइट्स भी सामने आती हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली लगती हैं, लेकिन असलियत कुछ और होती है।
अक्सर प्यार के महीने में कई गिवअवे होते हैं, जिसमें गिफ्ट्स का दावा किया जाता है और इसके लिए कई फॉर्म्स भरने के लिए कहे जाते हैं। लेकिन आप इससे स्कैम का शिकार हो सकते हैं।