क्या है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत?

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब पूरी तरह से तैयार है।  3 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री मोदी 17-18 जनवरी को इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

यह ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच पहले शुरू होगी। इसमें 16 कोच होंगे, और 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होगी, लेकिन शुरुआत में 120-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

सुरक्षा के लिए कवच प्रणाली, एआई कैमरे और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं।

किराया थर्ड एसी में 2,300 रुपये, सेकंड एसी में 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी में 3,600 रुपये होगा।

यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी और भारतीय रेलवे यात्रा को और भी बेहतर बनाएगी।