मशहूर डिजाइनर विक्रम फडणवीस के फैशन शो में इन बॉलीवुड सितारों ने लगाया चार चाँद
मुंबई में विक्रम फडणवीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के जश्न का आयोजन हुआ।
इस भव्य शो की थीम 'विंटेज इंडिया' थी, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला और कारीगरी को दर्शाया गया।
इस फैशन शो में कई बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आये। आइए उनकी वायरल तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा अपने पति संग लाल अनारकली सूट में नजर आईं, वहीं उनके पति ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखे।
कपल जोड़ी को देखकर फैंस की वायरल तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि सोनाक्षी प्रेगनेंसी छिपा रही हैं।
सफेद रंग के कपड़ों में ओरी भी अपने स्टाइलिश लुक के साथ शामिल हुए।
समारोह में बिपाशा बसु भी ब्लैक एंड रेड लुक में नजर आईं।
सलमान खान काले रंग की फ्लोरल एंब्रॉयडरी शेरवानी-जैकेट पहन सबका ध्यान खींचते नजर आए।
विक्रम फडणवीस के 35 साल पूरे होने पर काली रंग की लेस वाली साड़ी पहन सुष्मिता सेन अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।