विराट कोहली ने अपनी टी-शर्ट पर लिखवाया लेडी लव का नाम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
वही बुधवार को विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहाँ वे ब्लैक कलर की शर्ट में दिखे।
विराट कोहली की शर्ट पर लेडी लव का पहला अक्षर, रेड कलर से 'A' बना हुआ था, जिसे फैंस अनुष्का शर्मा का पहला अक्षर समझ रहे थे।
विराट ने ब्लैक कार्डिगन, मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहनी थी। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके स्वेटर पर बने 'A' को लेकर कमेंट्स किए, जैसे 'अनुष्का के लिए 'A'।
एक फैन ने कमेंट किया, 'इतना प्यार, आप तो सच में किंग हैं!' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'उनकी टी-शर्ट पर 'A', अनुष्का कितनी लकी हैं!'