वेडिंग शॉपिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

शादी के सीजन में अक्सर सब कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या लेना है, क्या नहीं, और कौन सा आउटफिट ट्रेंड में है।

आज हम कुछ आसान वेडिंग टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  समय से शॉपिंग शुरू करें

शादी की शॉपिंग शुरू करने से पहले तय करें कि क्या लेना है और कहां से। इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट से आइडिया लें। आखिरी मिनट पर शॉपिंग न करें।

हर फंक्शन के लिए अलग लिस्ट बनाएं

शादी में कई फंक्शन होते हैं, जैसे एंगेजमेंट, हल्दी, मेहंदी, संगीत, वेडिंग और गृह प्रवेश। हर फंक्शन की अलग लिस्ट बनाएं।

 स्मार्ट शॉपिंग करें

ज्वेलरी भरोसेमंद ज्वेलर्स से ही लें। कॉस्मेटिक्स के लिए अपने मेकअप आर्टिस्ट से सलाह लें। इससे फालतू चीज़ें नहीं खरीदनी पड़ेंगी और पैसे भी बचेंगे।

ऑउटफिट सोच-समझकर चुनें

पहले तय करें कि रेडीमेड लेना है या कस्टमाइज। प्राइस और टाइमलाइन देखकर ही फैसला लें। ऑनलाइन रिव्यू और बुटीक से अच्छे और डिस्काउंटेड ऑप्शन मिल सकते हैं।

बजट और बिल का ध्यान रखें

हर चीज़ का अनुमानित बजट बनाएं- आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप, फुटवेयर। शॉपिंग के दौरान हर बिल रखें और फोन में रिकॉर्ड करें। इससे खर्च पर कंट्रोल रहेगा।

ज्वेलरी, फुटवेयर और कॉस्मेटिक्स जैसी कॉमन चीज़ों की अलग लिस्ट तैयार करें।