अब फ्री नहीं रहेगा WhatsApp! मेटा ला रहा है नया 'पेड मॉडल'

WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं रहेगा, कंपनी जल्द ही एक 'सब्सक्रिप्शन मॉडल' लाने की तैयारी में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आपको WhatsApp के 'स्टेटस' सेक्शन में विज्ञापन (Ads) देखने को मिल सकते हैं।

जो यूजर्स स्टेटस में विज्ञापन नहीं देखना चाहते, उन्हें 'पेड सब्सक्रिप्शन' लेना होगा।

राहत की बात यह है कि मैसेज भेजने और कॉल करने के लिए फिलहाल कोई पैसा नहीं देना होगा।

WhatsApp के नए बीटा अपडेट (2.26.3.9) के कोड से इस नए विज्ञापन मॉडल का पता चला है।

साल 2009 में लॉन्चिंग के वक्त भी WhatsApp के लिए सालाना चार्ज लिया जाता था, जो बाद में फ्री हो गया था।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह अब मेटा अपने सबसे लोकप्रिय ऐप WhatsApp से भी कमाई करने की योजना बना रहा है।

यूजर्स के पास विकल्प होगा कि वे विज्ञापन के साथ फ्री ऐप इस्तेमाल करें या पैसे देकर 'एड-फ्री' अनुभव चुनें।

कंपनी ने अभी इसकी तारीख तय नहीं की है, लेकिन भविष्य में यह बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।