3 मार्च को ग्रहण! जानें इस बार कब मनेगी छोटी होली?

देशभर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इस बार होली कब है इसे लेकर लोग कन्फ्यूज़ हैं।

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 बजे शुरू होगी और 3 मार्च को शाम 05:07 बजे समाप्त होगी।

2 मार्च की रात में पूर्णिमा तिथि 'प्रदोष काल' में होने के कारण यह दिन शुभ माना गया है।

3 मार्च को दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:47 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा, जिससे उस शाम पूजा-पाठ संभव नहीं होगा।

शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष काल और ग्रहण को देखते हुए 2 मार्च की मध्यरात्रि में होलिका दहन करना सबसे शुभ है।

होलिका दहन 2 मार्च को होने के बाद, रंगों का मुख्य त्योहार यानी धुलेंडी 4 मार्च को पूरे देश में मनाई जाएगी।

दहन के समय अग्नि में जौ और गेहूं की बालियां अर्पित करें और परिवार के साथ होलिका की परिक्रमा जरूर करें।

होलिका पूजन के लिए सूखा नारियल, कपूर, पीली सरसों, अक्षत, लौंग और हरी इलायची का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

इस दिन भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा करने से घर की सारी नकारात्मकता समाप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है।