होटल में बिल के साथ क्यों देते हैं सौंफ-मिश्री?
आपने कभी सोचा है कि होटल या ढाबे पर खाने के बाद बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों दी जाती है?
सौंफ एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।
मिश्री स्वाद को बढ़ाती है और मुंह की ताजगी बनाए रखती है, ताकि खाने का अनुभव और भी अच्छा हो।
सौंफ और मिश्री देना भारतीय आतिथ्य का प्रतीक है। यह सम्मान और अच्छे व्यवहार का संकेत है।
यही वजह है कि ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट में खाने के बाद सौंफ-मिश्री देना एक सामान्य परंपरा बन चुका है।