वुमन डे पर महिलाओं के लिए स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज
हर साल 8 मार्च को वुमन डे सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन महिलाओ को खुश करने का एक अच्छा अवसर है।
वही अगर लड़कियां इस दिन कुछ स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं तो आज हम उनके लिए कुछ स्टाइलिश आउटफिट के ऑप्शन लाए हैं।
ग्रेसफुल और पावरफुल लुक के लिए आप काले रंग की साड़ी चुन सकती हैं। यह एवरग्रीन है और हर बॉडी टाइप पर फबती है।
आप अपनी पसंद के अनुसार सिंपल सोबर या फिर सुंदर प्रिंटेड साड़ियां ट्राई कर सकती हैं, जो वियर करने में आसान और दिखने में स्टाइलिश हों।
मार्केट में पिंक कलर में अनारकली, स्ट्रेट कट या प्लाजो सूट आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकती हैं।
मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक के लिए सफेद रंग का जंपसूट एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपको भीड़ से अलग दिखाता है।
जंपसूट या साड़ी के साथ मेकअप को न्यूड या सटल रखें और फुटवियर में कंफर्टेबल हील्स या जूती ट्राई करें।
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्लैक टॉप के साथ ब्राउन स्कर्ट का कॉम्बिनेशन पहनें। यह एक बहुत ही स्मार्ट और फॉर्मल लुक देता है।
अपने आउटफिट के हिसाब से बेल्ट, घड़ी या छोटे ईयररिंग्स कैरी करें, ताकि आपका लुक कंप्लीट नजर आए।