भारत समेत कई देशों में YouTube डाउन

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube में मंगलवार रात से तकनीकी समस्या आ गई है।

आउटेज ट्रैकिंग साइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में शाम करीब 8 बजे के आसपास दिक्कत शुरू हुई, जहां 3 लाख 20 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। 

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वीडियो प्ले नहीं हो रहे या सर्च रिजल्ट्स दिखाई नहीं दे रहे।

एक यूजर ने लिखा, 'YouTube डाउन है तो खाना कैसे खाऊं? बैकग्राउंड में वीडियो चलाकर ही तो खाना बनता है!' वहीं दूसरे ने कहा, 'डिनर टाइम पर YouTube क्रैश? ये तो क्राइसिस है!'

सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई, जहां लोग कह रहे थे कि YouTube के बिना उनका पूरा रूटीन ही रुक गया।

हालांकि, YouTube ने खुद X पर जानकारी देते हुए लिखा, 'अगर आपको इस वक्त YouTube एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है'