यूट्यूब का नया 'शॉर्ट्स फीड लिमिट' फीचर

आजकल बच्चे और किशोर यूट्यूब शॉर्ट्स पर काफी समय बिताते हैं, जो उनके सेहत और पढ़ाई पर नकारात्मक असर डाल सकता है। 

सी समस्या को देखते हुए यूट्यूब ने 'शॉर्ट्स फीड लिमिट' फीचर पेश किया है। यह सुविधा यूजर्स को शॉर्ट वीडियो देखने का समय तय करने में मदद करती है।

यूट्यूब मोबाइल ऐप में यह फीचर उपलब्ध है, जहां यूजर रोजाना शॉर्ट वीडियो देखने के लिए समय सीमा निर्धारित कर सकते हैं। 

इस फीचर को सेट करना आसान है, सिर्फ सेटिंग्स में जाकर शॉर्ट्स फीड लिमिट का विकल्प चुनना होता है। 

जब समय सीमा पूरी हो जाती है, तो यूट्यूब एक सूचना दिखाता है, जिसे यूजर चाहे तो हटा सकते हैं।