युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं शेफाली बग्गा

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का एक AI जनरेटेड पोस्टर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें उनकी एक्स-वाइफ और दो अन्य महिलाओं के साथ दिखाया गया।

पोस्टर पर 'किस किसको प्यार करूं 3' लिखा था, जिसमें धनश्री वर्मा, RJ महवश और शेफाली बग्गा को चहल के साथ 'लव ट्रायंगल' में दिखाया गया।

इस पोस्टर पर युजवेंद्र चहल ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया- '2-3 रह गई हैं, एडमिन अगली बार बेहतर रिसर्च करना।'

 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली बग्गा ने इस पोस्टर पर नाराजगी जाहिर की और इसे बनाने वाले को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

 शेफाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-'यह घटिया हरकत है। ट्रोल्स जिस तरह से लड़कियों को ट्रीट करते हैं, वह शर्मनाक है।'

शेफाली ने सोशल मीडिया पर होने वाली इस तरह की 'लिंकिंग' और ट्रोलिंग को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया।

शेफाली के कड़े विरोध के बाद पोस्टर बनाने वाले शख्स ने अपने हैंडल से इसे डिलीट कर दिया, लेकिन यह अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल है।