उत्तरप्रदेश की तस्वीर में भरने लगे हैं रंग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करी सराहना…..मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का चला जादू

उत्तरप्रदेश की तस्वीर में भरने लगे हैं रंग

 

उत्तरप्रदेश की बदलती तस्वीर में अब रंग भरने लगे हैं, प्रदेश सरकार को मिलने वाला केंद्र सरकार का समर्थन उत्तरप्रदेश को नए आयाम छूने के लिए अग्रसर कर रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 सम्मेलन का उद्घाटन किया। दरअसल, युवा उद्यमी अभियान योजना को लेकर आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के युवा उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों सहित सरकारी विभागों के साथ 17 एमओयू किए गए। वहीं इस सम्मेलन में युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण लेकर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले पांच युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। सम्मेलन में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए विभिन्न उद्यम से संबंधित चार अलग-अलग पैवेलियन बनाए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करी सराहना

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 सम्मेलन में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना को सराहा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में शासन करने वाली पार्टियों ने परिवारवाद को महत्व दिया था, लेकिन अब केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के सभी जिलों का सर्वेक्षण करा कर एक जिला एक उत्पाद योजना लागू की गई। इस योजना में पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा दिया गया और उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहे हस्तशिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों को नई राह दिखाई गई। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ एक ऐसी स्कीम है जो ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त है। साथ ही, जितनी आप पूंजी लेंगे उसकी 10% मार्जिन मनी का भी लाभ भी प्रदेश सरकार उपलब्ध करवा रही है। इसी का परिणाम है कि हमने प्रदेश के उन 68 हजार से अधिक युवाओं को अब तक 2,751 करोड़ उपलब्ध कराए हैं, जो नए उद्यमी के रूप में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहते हैं।

 

‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का चला जादू

 

मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को बल देते हुए कहा कि वह आगे बढ़ें, आगे बढ़े आयामों की राह उनका इंतजार कर रही है। CM योगी ने कहा कि यह ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना उत्तर प्रदेश में रोजगार का एक बड़ा माध्यम बनेगी, इस योजना के चलते जल्द ही उत्तर प्रदेश के युवा अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आप लीक से हटकर काम करें तो दूसरे भी आपसे प्रेरित होंगे। उन्होंने सम्मेलन में आए विभिन्न विश्वविद्यालयों के वीसी से कहा कि वह अपने यहां पढ़ाई कर रहे युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार की रोजगार परक योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें। उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ODOP) की स्कीम पूरे देश में एक ब्रांड बनी है। यह स्कीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ की आधारशिला बनी है। उत्तर प्रदेश के एक्सपोर्ट को अकेले वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की स्कीम ने 86,000 करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग कल रात्रि से बाधित, सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन….स्थगित की गयी केदारनाथ धाम यात्रा

मतगणना से पूर्व डीएम ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *