लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस। शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस

 

 

लोहाघाट में आज 26 वें कारगिल शौर्य दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिक लीग संगठन जिलाध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुए शहीद स्मारक में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे के द्वारा तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियों मौजूद रही। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया। तथा शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए गए। सभी अतिथियों ने कहा कारगिल विजय भारतीय सेना के जवानों की शौर्य गाथा है विषम परिस्थितियों में हमारे जांबाज सैनिकों ने इस युद्ध को जीता और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए 500 से अधिक सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। जांबाज सैनिकों ने देश के लिए जान दे दी लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं दिया। श्रद्धांजलि के बाद शहीद स्मारक से लेकर सैनिक विश्राम ग्रह तक विजय जुलूस निकाला गया। सैनिक विश्राम ग्रह में हुए कार्यक्रम में वीर नारियों व जांबाज पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वही कारगिल युद्ध में शामिल कैप्टन एन के पुनेठा ने अपने युद्ध के अनुभव साझा किए कहा यह युद्ध दुनिया के सबसे कठिन युद्ध में एक था जिसे हमारी भारतीय सेना के जाबाजों ने अपनी बहादुरी से जीता। कार्यक्रम में कैप्टन रघुवीर, कैप्टन उत्तम सिंह देऊ, सूबेदार ललित सिंह अधिकारी, हयात सिंह रावत, गंगा दत्त चौबे, सहित कई पूर्व सैनिक को वीर नारिया मौजूद रही।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी….दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

उत्तराखंड मे मानसून ने हिलाया रसोई घर का बजट, लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम….यह है सब्जियों के ताजे दाम