उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी: 4 जिलों में येलो अलर्ट, 21 सितंबर तक तेज बारिश का दौर

उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी

 

 

उत्तराखंड में मौसमी आपदा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश का खतरा बरकरार रहेगा और 21 सितंबर तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। बीते सोमवार देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना में कई होटल व दुकानें मलबे की चपेट में आकर ध्वस्त हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, लगातार बारिश के चलते राज्यभर में कई नेशनल और स्टेट हाईवे बंद हो गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाला बैंड इलाके में भूस्खलन होने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सितंबर आधा गुजरने के बावजूद प्रदेश को बारिश से राहत नहीं मिल पाई है, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

 

 

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 16 सितम्बर यानि आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के अधिकतर क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी र्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर तक तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में आज मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है, कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24° सेल्सियस के रहने का अनुमान है।


लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

OTT Release this Week

OTT Release this Week: आर्यन खान से लेकर काजोल तक, ये सीरीज़ मचाएंगी OTT पर धमाल

जन्मदिन पर भी डटे CM धामी: जेसीबी पर सवार होकर खुद कर रहे रेस्क्यू ऑपरेशन