उत्तराखंड में केदारनाथ हेली सेवा का आगाज, 8 अप्रैल से शुरु होंगी ऑनलाइन बुकिंग….जानिए हेली सेवा का निर्धारित किराया

उत्तराखंड में केदारनाथ हेली सेवा का आगाज

 

 

 

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरु होने जा रही है, इसी क्रम में आगामी 1 मई को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने धाम पंहुच जाएगी और 2 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को लेकर भी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और IRCTC ने सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। आगामी 8 अप्रैल से बाबा केदार के लिए हेली सेवा की हवाई टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग को शुरु कर दिया जाएगा, जिसके लिए IRCTC जल्द ही लिंक को जारी करेगी।

 

8 अप्रैल से शुरु होंगी ऑनलाइन बुकिंग

 

 

 

 

आगामी 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा, आपको बता दें कि IRCTC ने केदारनाथ हेली सेवा के ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तिथि 8 अप्रैल रखी है। वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ यात्रा को लेकर IRCTC को संपूर्ण डेटा भेज दिया है। केदारनाथ हेली सेवा को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए यूकाडा की CEO सोनिका ने जानकारी दी कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन और एयरो एयरक्राफ्ट द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य रुप से आवश्यक है, तो वहीं, यूकाडा और IRCTC द्वारा हेली कंपनियों के साथ तीन के लिए हुए अनुबंध के अनुसार इस वर्ष 2025 की यात्रा में हेली सेवा के किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करी गई है।

 

 

 

जानिए हेली सेवा का निर्धारित किराया

 

 

 

 

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ :- 8533 रूपये
  • फाटा से केदारनाथ :- 6063 रूपये
  • सिरसी से केदारनाथ :- 6061 रूपये

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में मौसम की तपती मार, तापामान में हो रही वृद्धि लगातार….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

दो मई के खुलेंगे आदि कैलाश स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट, PM मोदी के आने से बढ़े श्रद्धालु….व्यवस्थाएं देखने गई अधिकारियों की टीम