उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के मतदान समीप, निर्वाचन आयोग ने छपवाए दो करोड़ बैलेट पेपर….इतने चुनाव चिह्न हुए निर्धारित

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के मतदान समीप

 

 

 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ चुकी है, वहीं राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग दोनों ने ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लेकर अपनी तैयारियां संपन्न कर ली हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां कई महिने पहले से ही शुरु कर दी थीं, इसके तहत पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से मतपेटियां मंगाई गई थीं। वहीं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दो करोड़ से भी अधिक बैलेट पेपर छपवाएं हैं। दरअसल, आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन 50 लाख से अधिक मतदाता हैं लिहाजा इस हिसाब से दो करोड़ से अधिक बैलेट पेपर की जरूरत होती है। इस बात को मध्यनजर रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी करीब ढाई करोड़ बैलेट पेपर छपवाए हैं। खास बात यह है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार राज्य सरकार की हैदराबाद में स्थित सरकारी प्रिंटिंग प्रेस से करीब दो लाख बैलेट पेपर छपवाएं हैं, वहीं यूपी की दो सरकारी प्रेस रामनगर व लखनऊ के साथ ही आरबीआई अधिकृत निजी प्रेस से भी बैलेट पेपर छपे हैं।

 

 

निर्वाचन आयोग ने छपवाए दो करोड़ बैलेट पेपर

 

 

 

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दो करोड़ से भी अधिक बैलेट पेपर छपवाएं हैं। दरअसल, कोई भी चुनाव किसी पार्टी या प्रत्याशी के बजाय चुनाव चिह्न पर आधारित होते हैं यही कारण भी है कि पेपर पहले ही छप जाते हैं। बैलेट पेपर की छपाई अलग-अलग ग्रुप में होती है, जैसे-छह चुनाव चिह्न का बैलेट, नौ का बैलेट, 12 का बैलेट। इसके बाद जिस क्षेत्र में जितने प्रत्याशी होते हैं वहां उस हिसाब से बैलेट को मोडिफाई करके चुनाव में उपलब्ध कराया जाता है। यदि कहीं पर पांच प्रत्याशी होंगे तो छह वाले बैलेट में से एक चुनाव चिह्न फाड़कर अलग कर दिया जाएगा।

 

इतने चुनाव चिह्न हुए निर्धारित

 

 

 

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हुए हैं। इन 144 चुनाव चिह्नों में से 40 चुनाव चिह्न ग्राम प्रधान, 40 चुनाव चिह्न जिला पंचायत सदस्य, 36 चुनाव चिह्न क्षेत्र पंचायत सदस्य और शेष 18 चुनाव चिह्न ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आवंटित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, आज और कल भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी….क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण