पूरे 17 दिनों तक उत्तराखंड के 11 शहरों में 38वें राष्ट्रीय खेलों की रौनक से संपूर्ण राज्य में प्रतिस्पर्धाओं का शोर रहा, सो अब 38वें राष्ट्रीय खेलों की स्पर्धाओं का शोर आज थम चुका है क्योंकि आज 14 फरवरी 2025 को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन होने जा रहा है। मंगलवार 28 जनवरी 2025 को शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज 14 फरवरी को समापन समारोह है, इन 17 दिनों में उत्तराखंड के 11 शहरों ने पूरे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड ने पूरे जिम्मेदारी, तन,मन और धन से निभाई। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रिकॉर्ड तोड़ था, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इतना अदम्य साहस और अद्वितिय खेल प्रदर्शन दिखाया कि विरोधियों ने भी दांतो तले अंगुलियां चबा लीं।
उत्तराखंड ने जड़ा पदकों का ऐतिहासिक शतक
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के अद्वितिय खेल प्रदर्शन से उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदकों के शतक को छूं लिया। जी हां, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का अंतिम दिन पूरा होने से पहले ही 101 पदकों को जीतकर यह 101 पदकों का नेक उत्तराखंड कि झोली में डाल दिया। यह राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली घटना है जब उत्तराखंड ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 100 से अधिक पदक हासिल करे हैं। इस वक्त अगर राष्ट्रीय गेम्स पदक तालिका की बात करें तो उत्तराखंज इस समय 7वें स्थान पर है, जबकि अगर पदकों के अनुसार देखा जाए तो उत्तराखंड चौथे स्थान पर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के मेजबान उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 गोल्ड, 35 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उत्तराखंड ने इस बार पिछली बार से 4 गुना अधिक मेडल हासिल किए हैं।
आज होगी 38वें राष्ट्रीय खेलों की विदाई
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धाओं का कल अंतिम दिन था, लिहाजा आज 14 फरवरी 2025 को 38वें राष्ट्रीय खेलों की विदाई होने जा रही है, जिसके लिए अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार को नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया है। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज जिस प्रकार हुआ था ठीक उसी प्रकार उसकी विदाई का भी इंतेजाम किया गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की विदाई के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह होंगे, अमित शाह फरवरी को दोपहर बाद 3:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:40 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलिपैड पहुंचेंगे। जहां से गृहमंत्री कार से चार बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स गौलापार पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। वह शाम 5:25 बजे गौलापार हेलिपैड से बरेली एयरपोर्ट को रवाना होंगे। इसके अलावा अगले यानी 39वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मेघालय राज्य में आयोजित किए जाएंगे।
Writer-शुभम तिवारी,HNN24X7

