रोबोट लेकर पंहुचा विजेताओं के मेडल, नेशनल गेम्स में हर जगह हो रही मौली रोबोट की चर्चा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बीते शनिवार को मेडल सेरेमनी में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सभी लोगों को चकित करके रख दिया। दरअसल एथलेटिक्स इवेंट सेरेमनी में सभी लोग विजेताओं के लिए मेडल लेकर आने वाली युवती का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी युवती की जगह रिमोट कंट्रोलर की मदद से मौली रोबोट सक्रिय हो गया जो एक थाल में मेडल लेकर विजेताओं के समीप पंहुचा, इसके बाद खेल में उपस्थित विशेष अतिथियों ने मेडल उठाकर विजेताओं को पहनाए। एथलेटिक्स इवेंट के अलावा अन्य खेलों की मेडल सेरेमनी पारंपरिक तरीके से आयोजित की गई। राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स के लगभग 40 इवेंट आयोजित किए जाने हैं।

 

रोबोट लेकर पंहुचा विजेताओं के मेडल

 

उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने मौली रोबोट पर विचार करते हुए एक निजी कंपनी के कंपनी डीटाउन रोबोटिक्स के साथ सहयोग किया। आपको बता दें कि मौली रोबोट के प्रोजेक्ट पर ड्रोन टीम के सदस्य विपिन कुमार, दीपांकर बिष्ट, प्रशांत चंद्र, दीपक बिष्ट, अभिषेक कुमार और प्रज्ज्वल रावत ने तकरीबन डेढ़ महीने तक काम किया। एथलेटिक्स इवेंट के मेडल समारोह में मौली रोबोट ने अपनी भूमिका निभाई, वहीं डिस्कस इवेंट में एक अन्य रोबोट ने भी सहायता प्रदान की। ओलंपियन मनीष रावत ने बताया कि उन्होंने मेडल समारोह में रोबोट का उपयोग पहली बार देखा। वहीं मेडल सेरेमनी में उपस्थित सभी लोगों के बीच भी मौली रोबोट की चर्चा का विषय बना रहा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी निर्देश दिए थे कि राष्ट्रीय खेलों में तकनीकी पहल भी होनी चाहिए, यही कारण भी रहा कि रोबोटिक तकनीक को मदद में लेकर यह प्रयोग किया गया। उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने मौली रोबोट के विकास के लिए प्राइवेट फर्म डीटाउन रोबोटिक्स के साथ सहयोग किया।

More From Author

देहरादून में नशा बेचने के वालो पर चलेगा चाबुक, जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिए सख्त निर्देश

हफ्ते भर बाद एकबार फिर डोली उत्तराकाशी में धरती, भय के मारे लोगों ने खाली किए मकान