स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन पर चंबा पालिका को शासन द्वारा दिया गया 10 लाख का अनुदान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन पर नगर पालिका चंबा को शासन ने 10 लाख रुपये की विशेष सहायता अनुदान राशि प्रदान की है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा सेग्रीगेशन और पालिका क्षेत्र की नालियां,नारदानों की सफाई के लिए पालिका को यह सम्मान दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में चंबा नगर पालिका को प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल हुआ था।

यह भी पढे़- कांग्रेस जिला अद्यक्ष रिशेंद्र महर के नेतृव में किया यंग इंडिया बोल सीज़न 2 को लांच

जबकि पालिका की जोनल स्तर पर भी 52वीं रैंकिंग थी। बताया कि बेहतर प्रदर्शन पर शासन की ओर से 10 लाख रूपये की अनुदान धनराशि पालिका को मिल चुकी है। पालिका की इस उपलब्धि के लिए अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान ने पालिका के पर्यावरण मित्रों, सुपरवाइजरों,कर्मचारियों और पार्षदों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए, धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More From Author

आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्यों ने गंगा आरती किया प्रतिभाग

आनंद रावत ने पिता हरीश रावत पर साधा निशाना