UKSSSC मामले में हुई 34 वीं गिरफ्तारी, लखनऊ से हुआ नकल माफिया गिरफ्तार

देहरादून : UKSSSC पेपर लीक मामले में 1 और गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ ने इस मामले में 34 वें आरोपी को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 92 लाख रूपये कैश बरामद किए हैं। इसके साथ ही पहले गिरफ्तार अभियुक्तों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया जा चुका है। दर्जनों के बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संपन्न राव है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। संपन्न राव नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

More From Author

UKSSSC मामले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट जब्त होगी संपत्ति

यूपी में महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म