टिहरी में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में पिता-पुत्र की मौत होने से परिवार में मचा कोहराम

टिहरी गढ़वाल :  टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। गांव में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा से ऋषिकेश जाते समय स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान रमेश दत्त कोठारी उम्र 55 वर्ष और विकास कोठारी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। दोंनो मृतक थाना चम्बा के हड़म गांव के निवासी हैं।

More From Author

रिलीज हुआ जूही और आयशा की हश हश का ट्रेलर, रहस्यों से भरपूर है सीरीज का ट्रेलर

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 3 दिन होगी भारी से भारी बारिश