उत्तराखंड में नौतपा की दस्तक
उत्तराखंड में ग्रीष्मकाल का आगमन हो चुका है, दिनभर उमस और झुलसाने वाली गर्मी लोगों की जान सुखाने में लगी हुई है। उत्तराखंड में गर्मियों के सबसे गर्म दिनों की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी रविवार से नौतपा का क्रम प्रारंभ होने की संभावना भी जताई है। वहीं बीते दिनों मौसम ने अपनी करवट को बदलते हुए भीषण गर्मी से खासी राहत दी थी लेकिन, अब फिर से तापमान छलांग मारने लगा है, आलम तो यह है कि भीषण तपिश ने अपनी दस्तक मैदानी क्षेत्रों में दे दी है, यही कारण भी है कि मैदानी क्षेत्र गर्म तवे की तरह धधक कर लाल हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को भी तराई-भाबर क्षेत्र के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज करी गई लिहाजा, लोगों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं, आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी प्रकरा बरकरार रहने की संभावना है, इसी के साथ बीते बुधवार को हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश होने की सूचना है। जिसके बाद दिन में ही तापमान ने गोते लगाए और लुढ़क कर 33.1 डिग्री पहुंच गया
गर्मी की ज्वाला में धधक रहा है उत्तराखंड
उत्तराखंड में बीते गुरुवार को भी राहत का क्रम बना रहा तो वहीं, अधिकतम पारा भी महज 30.1 डिग्री से बढ़कर 33.2 डिग्री पंहुच गया। वहीं बीते शुक्रवार को यही तापमान उछाल मारकर 35.4 डिग्री सेल्सियस जा पंहुचा। इस प्रकार पारे में हुई 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि ने उत्तराखंड के मौसम को पलट कर रख दिया और मौसम के मिजाज तल्ख हो गए, दोपहर के समय सूर्य की किरणों ने भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार रखा। इस प्रकार मौसम के बदलते तेवर की वजह से रात के समय भी लोगों ने गर्मी की मार सही। आसमान से बरसती आग की वजह से दोपहर के समय मुख्य मार्गों में चहल-पहल कम रही।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

