उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र होंगे विकसित, जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग करी वार्ता….अधिकारियों से करी यह अपील

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र होंगे विकसित

 

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में नव आगंतुक जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज मंगलवार को जिले के पत्रकारों के साथ आज एक प्रेस वार्ता की। पत्रकारों संग प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान में पंचायत चुनावो को सकुशल संपन्न कराना तथा आपदा से निपटने पर उनका मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड मे पहाड़ की भौगोलिक स्थिति काफी विपरीत है जिसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उनका पूरा प्रयास रहेगा आपदा से कोई जनहानि न हो। जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार आदर्श जिला चंपावत में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा कर तेजी से उन पर कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा जिले में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारियों से कहा कि आप भी अपनी कार्य शैली में बदलाव लाएं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों से कहा कि आपको कुर्सी छोड़ अधिकारियों को जनता के बीच जाने की आदतें डालने होगी, किसी भी अधिकारी द्वारा अपने कर्तव्य और दायित्वों में बरती लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी ने जनता को राहत महसूस कराते हुए कहा कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के विकास की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए जल जीवन मिशन, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा पर तेजी से कार्य किए जाएंगे और जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं व रोजगार का विस्तार कर पलायन रोकने के पूरे प्रयास उनके द्वारा किए जाएंगे तथा जिले के जो तोक सड़क विहीन है वहां सड़क पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने पत्रकारों संग करी वार्ता

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा जिले में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर कार्य किया जाएगा, उन्होंने आगे कहा कि वह खुद कुशीनगर ( उत्तर प्रदेश) से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं, उन्हें ग्रामीणों की समस्याएं व दिक्कते अच्छी प्रकार से पता है। जिलाधिकारी आगे कहते हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर पर बैठे हर व्यक्ति तक पहुंचाने का पूरा प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा । उन्होंने जनता से अपील की है अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी उनका उत्पीड़न करता है तो उसकी सूचना तत्काल उन्हें दे, जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इस प्रेस वार्ता के दौरान जिले के समस्त पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में मानसूनी आफत, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन…..प्रशासन ने करी सावधानी बरतने की अपील

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बने मुसीबत, बुधवार को होगी कोर्ट में सुनवाई…..अधिनियम विरुद्ध जा रही सरकार