राजधानी देहरादून में 299 नामांकन हुए खारिज….यह रही नामाकंन खारिज होने की खास वजह

राजधानी देहरादून में 299 नामांकन हुए खारिज

 

 

 

राजधानी देहरादून में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है, लेकिन अब कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदों में पानी फिरता नजर आ रहा है। दरअसल, राजधानी देहरादून में पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों के लिए जमा कराए गए 299 नामांकन खारिज हो गए हैं। इसी क्रम में, बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून में नामांकन पत्रों की जांच करी गई, जिसमें अपात्र नामांकनों को खारिज कर दिया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस जांच में खारिज होने वाले नामांकन पंचायत के विभिन्न पदों के लिए हुए कुल 299 नामांकन हैं। अधिक जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खारिज हुए कुल 299 नामांकन पत्रों में देहरादून जिले के सभी 6 विकासखंडों में ग्राम प्रधान के 17, ग्राम पंचायत सदस्य के 253, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 24 और जिला पंचायत के 5 नामांकन पत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि, बीती 2 जुलाई से देहरादून जिले में नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वहीं 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच करी गई, जिसमें 299 नामांकन खारिज हो गए हैं। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को कोई नामांकन वापस नहीं लिया गया । हालांकि, आज यानि शुक्रवार को भी सुबह आठ से तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके अलावा जिले में कुल 4056 पदों के सापेक्ष अब 6287 वैध नामांकन रह गए हैं। इसके बाद चरणानुसार 14 व 18 जुलाई को अलग- अलग तिथियों व विकासखंडों के आधार पर प्रत्याशियों को चुनावों चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

 

 

 

यह रही नामाकंन खारिज होने की खास वजह

 

 

 

राजधानी देहरादून में इतनी भारी संख्या में नामांकन पत्रों के खारिज होने का मुख्य कारण रहा- जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेजों की कमी । इन मुख्य बिंदुओं के आधार पर ही कोई भी दावेदार पद के लिए गरिमावान होता है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र में जिला पंचायत के पांच नामांकन पत्रों को खारिज किया गया है, जिसमें जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र एटनबाग से लक्ष्मी, शाहपुर कल्याणपुर से नेहा और सावित्री के नामांकन को जाति प्रमाण पत्र के आधार पर खारिज किया गया है। जबकि, वहीं डाक पत्थर से अरुण मौर्य और जस्सोवाला निर्वाचन क्षेत्र से अशोक सिंह के नामांकन पत्रों को शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर खारिज किया गया। इसके अतिरिक्त, विकासखंड रायपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के पांच नामांकन खारिज किए गए हैं। जबकि प्रधान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के किसी नामांकन को निरस्त नहीं किया गया है।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में पर्यटन को लगेंगे पंख, दून-मसूरी रोपवे परियोजना निर्माण कार्य जारी…..रोप-वे में लगेंगे 55 केबिन

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रारंभ, श्रावण मास का प्रथम दिन….DGP ने दी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी