उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रारंभ, श्रावण मास का प्रथम दिन….DGP ने दी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रारंभ

 

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा का प्रारंभ हो चुका है, प्रदेश में कांवड़ियों की आमद लगातार बढ़ रही है। वहीं श्रावण मास का आज पहला दिन है और आज ही से कावड़ यात्रा भी प्रारंभ हो जाती है और अलग अलग राज्यों से आये कावड़िये भी जल उठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते है। वही कावड़ यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हो उसको लेकर आज उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी दीपम सेठ ने मय फोर्स अधिकारियों के साथ माँ गंगा का पूजन किया। DGP दीपम सेठ ने कहा हमारी कार्ड मेरे को लेकर पूरी तैयारी है यह हमारी आस्था का प्रतीक है। कावड़ यात्रा श्रावण मास का पहला दिन है इस शुभ अवसर पर आज हम सभी ने गंगा पूजन में एकत्रित होकर प्रशासन और पुलिस की टीम ने हम सब लोगों ने यही प्रार्थना की है क्योंकि यह बहुत बड़ा आयोजन है यह निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न हो हमने पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि सीमावर्ती राज्य जहां से कावड़ यात्रा निकलती हैं। DGP दीपम सेठ ने बताया कि हम लोग हरयाणा, यूपी, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान सभी से निरंतर संपर्क में है और हमारी सारी व्यवस्थाएं चाहे वह सुरक्षा की दृष्टि से हो यातायात प्रबंधन या फिर नियंत्रण से हो वह सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं हमने पूरी तरह से कर ली है। हमने हरिद्वार से लेकर नीलकंठ महादेव तक हमने इसके लिए एक पूरी योजना बनाकर जो हमने जॉन सेक्टर सब सेक्टर विभाजित किए हैं, हमारे उत्तराखंड का पुलिस बल केंद्रीय पुलिस बल एसडीआरएफ का पुलिस बल हमारे ड्रोन्स हमारा इंटेलिजेंस का स्टाफ है।

 

 

 

DGP ने दी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी

 

 

 

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न और शांत तरीके से संपन्न कराने को लेकर उत्तराखंड पुलिस और राज्य सरकार ने सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण कर ली हैं। इसके संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए DGP दीपम सेठ ने बताया कि हमारे पास लगातार इनपुट्स आते रहते हैं। चूंकि यह इतना बड़ा धार्मिक आयोजन है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक जगह जुटना अपने आप में एक वह सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रहता है। लिहाजा हमने सभी इनपुट्स को ध्यान में रखते हुए खड़े प्रबंध किए हैं। वही तोड़फोड़ की घटनाओं पर D दीपम सेठ ने कहा जो इस तरह की एक दो घटनाएं सामने आई है उन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है गिरफ्तारी की गई है और यह मेरा अनुरोध अपील है ऐसे जो कुछ तत्व है जो इतना भारी हमारा समूह इतनी श्रद्धा लेकर यहां आते हैं उनका यह पर्व है उनका यह उत्सव है उसमें कोई भी व्यवधान अवरोध डालेगा तो पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ ने कहा कि हमारे पास NDRF व SDRF की टीमें हैं, लिहाजा कुल मिलाकर 7000 के करीब पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त विशेष टीमें भी है, ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। हम सीमावर्ती राज्यों के कंट्रोल्स से बराबर संपर्क में है, और हमारे कर्मी उनके कर्मियों से लगातार समन्वय भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

राजधानी देहरादून में 299 नामांकन हुए खारिज….यह रही नामाकंन खारिज होने की खास वजह

उत्तराखंड परिवहन निगम को बदलना पड़ा मार्ग, अब यहां से जाना होगा दून-दिल्ली…..निगम महाप्रबंधक ने दिए आदेश