प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का वर्चुअल शुभारंभ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग किया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का वर्चुअल शुभारंभ

 

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 20वी क़िस्त के वाराणसी से वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर चम्पावत जिले के ग्राम स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सुई लोहाघाट में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा गया । कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों के साथ रेखीय विभागों के अधिकारी , स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में किसानों ने किसान सम्मान निधि के लाभ व उसकी उपयोगिता पर अपने अपने अनुभव साझा किए । इसके साथ ही विकासखण्ड स्तर व ग्रामस्तर पर भी साधन सहकारी समितियों , प्रधानमंत्री समृध्दि केन्द्रों , में कार्यक्रमो का आयोजन किया गया ।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग किया

 

इस अवसर पर बोलते हुए लोहाघाट पालिकाध्यक्ष गोविन्द वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से आज किसान खुशहाल हो रहा है । देश प्रदेश मे विकास के नए काम हो रहे है । मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने कहा कि इस कृषि सम्मान निधि से जिले के 38600 किसान लाभान्वित हो रहे है जिन्हें डीबीटी के माध्यम से आज 2000 की धनराशि की 20 वी क़िस्त जारी होगी। किसान सम्मान राशि की 20वी क़िस्त जारी होने पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उन्हें कृषि सम्बंधित उपकरण खाद बीज खरीदने में काफी सुविधा मिलेगी । उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम, जीत तो मिली, लेकिन हार गए परिवार…..तो शायद कुछ और होती तस्वीर

सीमा सुरक्षा बल के 25 पर्वतारोहियों का दल रवाना, महानिरीक्षक अशोक कुमार ने किया रवाना….सुरक्षा बल का पर्वतारोहण अभियान