उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन-आकाशीय बिजली के आसार

उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

 

 

उत्तराखंड में मानसून के आखिरी चरण में मौसम विभाग ने रविवार 13 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के 7 जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, जबकि 4 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के विदाई के संकेत प्रदेश में नजर आने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से दिन के समय धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते-होते बादल छा जाते हैं और बारिश का दौर शुरू हो जाता है। शनिवार को भी राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार की सुबह भी कई क्षेत्रों में घने बादलों के कारण मौसम खराब रहा और कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें, खुले स्थानों पर जाने से बचें और विशेषकर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

 

 

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

 

मौसम विभाग ने आज रविवार 14 सितंबर के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, साथ ही इन इलाकों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई गई है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मानसून की वजह से बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

Nano Banana Image

Nano Banana Image: गूगल Gemini से बनाये 90s Retro Look, यहाँ जाने पूरा प्रोसेस 

उत्तराखंड परिवहन निगम का नया नियम: वोल्वो बस में 15 से कम यात्री होने पर बस रद्द, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी