ओलंपियन हॉकी प्लेयर ने पुलिस विभाग मे ओएसडी पोस्ट को ठुकराया

टोक्यो ओलंपिक में देश का गौरव बढ़कर मैडल प्राप्त करने वाले ओलंपियन हॉकी प्लेयर ललित कुमार उपाध्याय ने यूपी गवर्मेंट से मिले पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

जानकारी के अनुसार ओलंपिक में 41 साल बाद हॉकी में ब्रोंज मैडल जीतने वाली टीम का भाग रहे ओलंपियन हॉकी प्लेयर ललित कुमार उपाध्याय को यूपी गर्वमेंट से पुलिस डिपार्टमेंट में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की नौकरी का प्रस्ताव मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। ओलंपियन ने कहा कि यूपी गवर्मेंट की तरफ से मिले नौकरी के नियम व शर्तें अजीबोगरीब हैं।

यह भी पढ़े-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में खड़े उतरे नेता

बीते दिन ओलंपियन ललित का कहना था कि जब वह 24 दिसंबर को अपने बांग्लादेश के दौरे से लौटे रहे थे तो उस समय उन्हें यह पूछने के लिए फोने आया कि वह कब से ज्वाइन कर रहे हैं। ओलंपियन का कहना था कि इस फोने के बाद उन्होंने ओएसडी की जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी ली। ओलंपियन ललित को इस जानकार मे पता चला कि उन्हें इस जॉब में ना तो प्रमोशन दिया जाएगा और ना ही पुलिस की वर्दी मिलेगी साथ ही नौकरी के लिए प्रशासन की तरफ से भेजे गए लेटर में भी पोस्ट को टेंपरेरी बताया गया है।

ओलंपियन अपने राज्य की करना चाहते हैं सेवा

ओलंपियन ने बताया कि विभागीय ऑफिसरों का कहना था कि यह नौकरी पुलिस डिपार्टमेंट मे पुलिस के बराबरी की है इसलिए उन्हों ऑफिसरों से कहा कि उन्हे यह पोस्ट अस्वीकर है। ओलंपियन हॉकी प्लेयर का कहना था कि यदि उन्हें जॉब देने है तो सीधा भर्ती दे अथवा स्पोर्टस में ही जॉब दे दें क्योंकि वह राज्य में अपने लोगों की सेवा करने के लिए नौकरी करना चाहते हैं।

बीपीसीएल में मैनेजर की पोस्ट पर कर रहें हैं जॉब

ओलंपियन फिलहाल बीपीसीएल में मैनेजर की पोस्ट पर जॉब कर रहें हैं साथ ही उनका कहना था कि ओलंपिक में खेलने के बाद अन्य राज्यों में प्लेयर्स को बहुत सारी सुविधाएं व जॉब मिली है किंतु यहा ऐसा नहीं हो रहा है।

अंजली सजवाण

 

More From Author

एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य आज से होगा प्रारंभ

आज मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों को पीएम मोदी देंगे सौगात