Delhi News

Delhi News: जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Delhi News:  देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों के भीतर ही दिल्ली से 800 से अधिक लोग लापता हो चुके हैं, और इसमें खासकर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) द्वारा जारी इन आंकड़ों ने राजधानी में एक डर का माहौल पैदा कर दिया है।

हर दिन का औसत

1 से 15 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली से कुल 807 लोग लापता हुए हैं। इसका मतलब यह है कि दिल्ली में हर दिन औसतन 54 लोग गायब हो रहे हैं। इन आंकड़ों का सबसे परेशान करने वाला पहलू यह है कि लापता होने वालों में लगभग दो-तिहाई संख्या महिलाओं और लड़कियों की है। कुल 807 मामलों में से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं, जबकि पुरुषों की संख्या 298 रही।

बच्चे और किशोर सबसे ज्यादा निशाने पर

आंकड़ों से पता चलता है कि लड़कियों का गायब होना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इन 15 दिनों में कुल 191 नाबालिग लापता हुए, जिनमें से 146 लड़कियां थीं। यानी हर दिन करीब 13 बच्चे लापता हो रहे हैं। किशोरों (Teenagers) की बात करें तो 169 किशोर गायब हुए, जिनमें 138 लड़कियां थीं। पुलिस इनमें से केवल 29 लड़कियों और 19 लड़कों को ही खोजने में सफल रही है, जबकि 71 प्रतिशत किशोर अब भी लापता हैं। छोटे बच्चों की स्थिति भी चिंताजनक है, 8 साल से कम उम्र के 9 बच्चे लापता हुए, जिनमें से 6 का अब तक कोई पता नहीं चला है।

वयस्कों और पिछले वर्षों का डेटा

जनवरी के पहले पखवाड़े में 616 वयस्क लापता हुए, जिनमें 363 महिलाएं और 253 पुरुष थे। पुलिस इनमें से 181 लोगों को ढूँढ पाई है, लेकिन 435 लोग अब भी लापता हैं।

यदि पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो साल 2025 में कुल 24,508 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 60 प्रतिशत महिलाएं थीं। इनमें से 9,087 मामले आज भी अनसुलझे हैं। पिछले एक दशक का आंकड़ा और भी डरावना है; दिल्ली में बीते 10 वर्षों में 2,32,737 लोग लापता हुए, जिनमें से लगभग 52,000 लोगों का आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Read more:- Delhi Murder: डिलीवरी एजेंटों ने ली बिजनेसमैन की जान,जानें उस रात क्या-क्या हुआ

More From Author

Bilaspur News

Bilaspur News: ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने ले ली बॉयफ्रेंड की जान

Train Cancelled Alert

Train Cancelled Alert: सावधान! जून तक रद्द रहेंगी ये प्रमुख ट्रेनें, देखें लिस्ट