viral video

Viral video: व्यूज के चक्कर में गई जान, सड़क पर कपल का खतरनाक स्टंट बना हादसे की वजह

Viral video: सोशल मीडिया के इस दौर में व्यूज पाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं डरते। ऐसी ही एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल सड़क पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और उनके साथ पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी भी इस हादसे में शामिल हो गई। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें–

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा होता है और उसके पीछे एक युवती बैठी होती है। अचानक युवक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठा देता है और एक पहिए पर बाइक दौड़ाने लगता है। युवती पीछे बैठी खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। दोनों जोरदार तरीके से सड़क पर गिर जाते हैं और पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी उनसे टकरा जाती है।

लेकिन जैसे ही युवक बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश करता है, बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। दोनों सड़क पर जोर से गिर पड़ते हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी इस हादसे की चपेट में आ जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HNN24x7 (@hnn24x7)

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह के खतरनाक स्टंट्स पर गुस्सा जताया है। एक यूजर ने लिखा, वन व्हीलिंग की यह आदत कई जिंदगियां ले चुकी है, फिर भी लोग इसे एडवेंचर समझकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। दूसरे ने कहा ,बिना हेलमेट, सिर के बल गिरना… इसका दर्द जिंदगीभर रहेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पहले लोग मेहनत से नाम कमाते थे, अब जान देकर ट्रेंड में आना चाहते हैं।

कुछ लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि सड़क पर स्टंट या वीडियो बनाना पूरी तरह से बंद होना चाहिए।

Read more:- Rishikesh Foreigner Bikini Viral Video: बिकिनी में महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

More From Author

Shah Rukh Khan Birthday Special

Shah Rukh Khan Birthday Special: 60 साल के हुए SRK, जानिए उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्में

Khatu Shyam Birthday

Khatu Shyam Birthday : दिल्ली में भी कर सकते हैं खाटू श्याम के दर्शन, जानें कहां है ये भव्य मंदिर