Delhi Khel MahaKumbh (2)

Delhi Khel MahaKumbh की शुरुआत, 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

राजधानी दिल्ली के खेल इतिहास में 13 फरवरी, 2026 की तारीख स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘Khelo Delhi-Delhi Khel Mahakumbh’ का आगाज होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाला यह खेल महाकुंभ दिल्ली को एक नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित करेगा।

30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे भाग

इस खेल महाकुंभ में 17 स्टेडियमों में 30 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी जैसी प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इस आयोजन के ब्रांड एंबेसडर दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन होंगे। उद्घाटन समारोह में पैरा-एथलीट्स के नेतृत्व में मार्च-पास्ट भी होगा।

Delhi Khel MahaKumbh

दिल्ली सरकार का लक्ष्य

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस पहल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और युवाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ के पहले चरण में एथलेटिक्स, फुटबॉल, रेसलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसी सात प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अब तक 16,000 से अधिक खिलाड़ी पंजीकरण कर चुके हैं, और सरकार का लक्ष्य है कि कुल 30,000 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लें।

कहाँ-कहाँ होगा आयोजन

इस खेल महाकुंभ का आयोजन दिल्ली के प्रमुख स्टेडियमों में किया जाएगा, जिनमें छत्रसाल स्टेडियम, बवाना, नजफगढ़, विकासपुरी और दक्षिणी दिल्ली के अन्य स्टेडियम शामिल हैं। इस आयोजन से दिल्ली की खेल अवसंरचना का आकलन होगा और सुधार की आवश्यकता को पहचाना जाएगा।

Read more:- Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी

More From Author

Bomb threat to school in Delhi's Jhandewalan,

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी

Noida Accident

Noida Accident: नोएडा में हादसा टला, तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान