Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok

शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok, वरमाला का वीडियो हुआ वायरल

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok wedding ceremony: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंज उठी हैं। उनके बेटे और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी में खेल और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

वरमाला का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन अपनी पत्नी सानिया को वरमाला पहना रहे हैं। वरमाला के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि पीछे खड़े पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि तेंदुलकर दोनों अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते दिखाई दिए।

कैसे हुई मुलाकात?

बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया की मुलाकात अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के जरिए हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने 13 अगस्त 2025 को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

सितारों का लगा जमावड़ा

अर्जुन और सानिया की शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर पहुंचे। इस समारोह में एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई पूर्व खिलाड़ी भी नजर आए। इसके अलावा आईसीसी चेयरमैन जय शाह और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी समारोह में शामिल हुए। बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी शादी में पहुंचे।

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया अर्जुन से उम्र में एक साल बड़ी हैं। अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था, जबकि सानिया का जन्म 23 जून 1998 को हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनसे उम्र में बड़ी हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए और 29 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52 विकेट और एक शतक भी है। अर्जुन ने आईपीएल में 2023 में डेब्यू किया था और अब तक 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं।

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

अर्जुन और सानिया की शादी को 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस खास मौके के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है।

Read more:- ViRosh Reception: ‘अब हम अंडरग्राउंड होने वाले हैं…’ रिसेप्शन के बाद क्यों ऐसा बोले विजय देवरकोंडा?

More From Author

The UK07 Rider

फूट-फूटकर रोए The UK07 Rider,परिवार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

WhatsApp Plus'

WhatsApp Plus: व्हाट्सएप लॉन्च करेगा प्रीमियम वर्जन, पेड यूजर्स को मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स