Sarke Chunar Teri Sarke

Sarke Chunar Teri Sarke पर मचा बवाल,गाने में अश्लीलता की सारी हदें पार

Sarke Chunar Teri Sarke: कन्नड़ फिल्म ‘KD- द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। इस पैन-इंडिया फिल्म के हिंदी गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त एक साथ नजर आ रहे हैं। रविवार को गाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि गाने के बोल और डांस स्टेप्स में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई हैं।

डांस बार की सेटिंग और विवादित हुकस्टेप

यह गाना एक डांस बार की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ नोरा फतेही दर्जनों बैकअप डांसर्स के बीच डांस कर रही हैं। गाने के प्रोमो से ही इसके हुकस्टेप की चर्चा थी, जिसमें नोरा को बार-बार अपना पल्लू गिराते और उठाते दिखाया गया है। फैंस का कहना है कि साल 2026 में भी इस तरह के ‘वल्गर’ और ‘पिछड़े’ कंटेंट का इस्तेमाल करना समझ से परे है।

लिरिक्स पर उठे गंभीर सवाल

जैसे ही गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज हुआ, दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। यूजर्स का कहना है कि गाने के शब्द इतने घटिया और अश्लील हैं कि उन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता। आमतौर पर फिल्मों में डबल मीनिंग वाले शब्दों का सहारा लिया जाता है, लेकिन यहाँ सीधे-सीधे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। कई यूजर्स ने तो यहाँ तक कह दिया कि इस गाने ने अश्लीलता के मामले में ‘भोजपुरी गानों’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

संजय दत्त और डायरेक्टर की आलोचना

सोशल मीडिया पर न केवल नोरा, बल्कि दिग्गज अभिनेता संजय दत्त को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फैंस का कहना है कि उन्हें संजय दत्त से ऐसे प्रोजेक्ट की उम्मीद नहीं थी। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर ‘प्रेम’ को भी ट्रोल किया जा रहा है। एक कन्नड़ यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि वे इस तरह के कंटेंट से अपना नाता तोड़ते हैं।

‘KD: The Devil’ एक एक्शन क्राइम फिल्म है, जो 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस विवादित गाने को रकीब आलम ने लिखा है और संगीत अर्जुन जान्या का है। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिलहाल यह अपनी कहानी से ज्यादा इस विवादित गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

Read more:- Tateeree Song पर घिरे Rapper Badshah, पंचकूला में FIR दर्ज

More From Author

Facebook New Policy 2026

Facebook New Policy 2026: कॉपी-पेस्ट वीडियो डालने वाले हो जाएं सावधान, मेटा ने अपडेट की कंटेंट गाइडलाइंस