उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुका है, इसी के तहत उक्रांद ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक उत्तराखंड क्रांति दल कुल 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है।

उक्रांद ने तीसरी सूची में 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की हैं। हल्द्वानी में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रेसवार्ता करके विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 11 नाम जारी किए गए हैं। थराली में सीपीएम और लालकुआं में सीपीआई को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय थाम सकते है बीजेपी का दामन

बद्रीनाथ से ब्रिजमोहन सिंह

कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी

रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी

धर्मपुर से किरन रावत कश्यप

पौड़ी से पूनम सिंह टम्टा

हरिद्वार ग्रामीण से उपेंद्र

धारचूला से रमेश थलाल

पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी

डीडीहाट से गोविंद सिंह

बागेश्वर (अनुसूचित जाति) से गोपाल बनवासी

कालाढुंगी से मोहन कांडपाल

03:00 PM

सिमरन बिंजोला  

More From Author

अमित शाह ने इंडिया गेट पर लगी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का किया स्वागत

उत्तराखंड करेगा अब अंतर्राष्ट्रीय मसाला, सब्जी महोत्सव का आयोजन